ब्रिटेन ने कहा है कि रूस और चीन के विरोध के कारण सीरिया में सत्ता हस्तांतरण का विषय असमंजस में है। ब्रिटेन के विदेशमंत्री विलियम हेग ने जेनेवा में पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा कि वह संतुष्ट नहीं हैं कि विश्व की बड़ी शक्तियां सीरिया में सत्ता हस्तांरण के बारे में किसी सहमति पर पहुंच सकेंगी। विलियम हेग ने कहा कि अभी तक हम चीन और रूस के साथ इस विषय पर सहमति तक नहीं पहुंच सकें हैं। उन्होंने कहा कि यह संकटमयी विषय अभी बाक़ी है। आज जेनेवा में बैठक होने वाली है जिसमें सुरक्षा परिषद के स्थाई पांच सदस्य देशों के विदेशमंत्रियों के अतिरिक्त इराक, कुवैत और क़तर के प्रतिनिधि तथा राष्ट्रसंघ के महासचिव बान की मून और अरब संघ के महासचिव नबील अलअरबी भाग ले रहे हैं ताकि सीरिया के मामले में राष्ट्रसंघ के दूत कूफी अन्नान के सुझावों की समीक्षा की जा सके। ज्ञात रहे कि कूफी अन्नान ने कहा था कि इस बैठक में ईरान की उपस्थिति आवश्यक है परंतु अमेरिका के विरोध के कारण ईरान इस बैठक में भाग नहीं ले रहा है। समाचार समाप्त.........166
29 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 325952
ब्रिटेन ने कहा है कि रूस और चीन के विरोध के कारण सीरिया में सत्ता हस्तांतरण का विषय असमंजस में है